Baitul Khala Jane Ki Dua । बैतूल खला जाने की दुआ हिंदी, अरबी और इंग्लिश में

आज़ यहां पर आप एक बहुत ही आसान और खुबसूरत दुआ यानी कि Baitul Khala Jane Ki Dua जानेंगे जो बहुत ही उम्दा दुआ है।

जिसे आप बाथरूम जाने से कब्ल पढ़ कर ख़ुद को सहज और महफूज़ महसूस करेंगे इसे पढ़ कर आप ख़ुद को शांति महसूस करेंगे।

इसके साथ साथ और भी अनेक बेहतर फ़ायदे आपको पढ़ने के बाद मालुम होगा इसीलिए आप यहां इस दुआ को पढ़ कर याद रख लें।

Baitul Khala Jane Ki Dua

हमने यहां पर बैतूल खला जाने की दुआ हिंदी के साथ साथ अरबी और इंग्लिश के साफ़ और आसान लफ्ज़ों में बताया है।

जिसे आप अपने पसंदीदा जबान में सही से पढ़ कर समझ जाएं और फिर कहीं पर बैतूल खला जाने की दुआ ना देखना पड़े।

Baitul Khala Jane Ki Dua In Hindi
Baitul Khala Jane Ki Dua

Baitul Khala Jane Ki Dua In Hindi

अल्लाहुम्म इन्नी अउजू बि क मिनल खुब्सि वल खबाइस

Read Also: Baitul Khala Se Nikalne Ki Dua

Baitul Khala Jane Ki Dua In Arabic

اَللّٰهُمَّ إِنِّيْ أَعُوْزُ بِكَ مِنَ الْخُبْثِ وَالْخَبَاىِٔثِ

Baitul Khala Jane Ki Dua In English

Allahumma inni A-ujoo Bika Minal Khubsee Wal Khabaais

Baitul Khala Jane Ki Dua Ka Tarjuma

ऐ अल्लाह मैं पनाह चाहता हूं खबीस जिन्नों से मर्द हो या औरत

बैतूल खला जाने की सुन्नत तरीका

  • सबसे पहले बैतूल खला में जानें से कब्ल बिस्मिल्लाही पढ़ें फिर बैतूल खला में जानें की दुआ पढ़ें।
  • सादिक सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया कि तुम में से जब कोई बैतूल खला जानें का इरादा करे।
  • तो बिस्मिल्लाही पढ़ लें जिन्नों की निगाहों और बदन के उस हिस्से के दरमियान परदा कायम हो जाएगा।
  • बैतूल खला में हमेशा जूता या चप्पल पहन कर जाएं नंगे पांव या नंगे सर कभी भी बैतूल खला में न जाएं।
  • बैतूल खला में ज्यादा वक्त जाया न करें और ना ही कभी भी बैतूल खला के दरमियान बात करें।

बैतूल खला का तरीका व आदाब

  • जब भी बैतूल खला को जाएं तो सर ढक लें।
  • नंगे सर पशाब पखाना को जाना मकरुह है।
  • सबसे पहले बैतूल खला में बायां पाव जमाएं।
  • बैतूल खला के लिए पश्चिम की जानिब रूख न करें।
  • हमेशा उतर दक्षिण का रूख करके बैतूल खला में रहें।
  • अपने शर्मगाह को दाहिने हाथ से कभी भी नहीं छुएं।

अंतिम लफ्ज़

अब तक तो आप भी बहुत ही आसानी से बैतूल खला जाने की दुआ पढ़ कर समझ गए होंगे और हमेशा टॉयलेट से पहले इस दुआ को पढ़ेंगे।

हमने यहां पर दुआ के साथ साथ और भी आदाब की बातें बहुत ही साफ़ और आसान शब्दों में बताया था जिसे आप आसानी से समझ जाएं।

अगर यहां पर पढ़ने या समझने में या फिर कोई डाउट भी हो तो आप हमसे कॉन्टेक्ट अस पेज के ज़रिए ज़रूर पूछें शुक्रिया।

My name is Shah Noor and I'm the Editor and Writer of Dinomes. I'm a Sunni Muslim From Jannatabad, India. I've experience teaching and writing about Islam Since 2019. I'm writing and publishing Islamic content to please Allah SWT and seek His blessings.

Comments are closed.