Pani Peene Ki Dua । पानी पीने की दुआ हिंदी, इंग्लिश और अरबी में

आज़ यहां पर आप एक बहुत ही सुंदर और ख़ास दुआ यानि कि Pani Peene Ki Dua जानेंगे जो बहुत ही बेहतरीन और आला दुआ है।

हम सभी के लिए पानी बहुत जरूरी है हम पानी से प्यास बुझाते हैं और जीवित रहते हैं यही वजह है कि हम हर रोज न जाने कितनी दफा पानी पीते हैं।

लेकिन अगर हम पानी पीने से पहले पानी पीने की दुआ पढ़ते हैं तो इसे ना की सिर्फ प्यास बूझेगी बल्कि मर्ज से शिफा भी मिलेगी इंशाल्लाह।

Pani Peene Ki Dua

हमने यहां पर पानी पीने की दुआ हिंदी जबान के साथ साथ अरबी और इंग्लिश के साफ़ और आसान लफ्ज़ों में तर्जुमे के साथ लिखा है।

जिसे आप अपने मुताबिक़ भाषा में सही से पढ़ कर अपने जेहन में बसा सकें और हमेशा पानी पीने से पहले इस दुआ को आसानी से पढ़ सकें।

Pani Peene Ki Dua In Hindi
Pani Peene Ki Dua

Pani Peene Ki Dua In Hindi

बिस्मिल्लाह हिर्रहमान निर्रहिम

Read Here: Pani Peene Ke Baad Ki Dua

Pani Peene Ki Dua In Arabic

بِسْمِاللّٰهِ الرَّحمٰنِ الرَّحِيْم

Pani Peene Ki Dua In English

Bismillah Hirrahmaan Nirraheem

Pani Peene Ki Dua Ka Tarjuma

अल्लाह के नाम से शुरू जो बहुत मेहरबान रहमत वाला है

Also Read: Zam Zam Peene Ki Dua

पानी पीने की सुन्नतें

  • बिस्मिल्लाह शरीफ पढ़ कर सीधे हांथ से पीना।
  • पानी को कम से कम तीन सांस में पुरा पानी पीना।
  • सांस मुंह के सामने से बर्तन को हटा कर के लेना।
  • पानी को घट से नहीं बल्कि चुस चूस कर पीना।
  • पानी को न फुंकना कचरा भी हो तो गिरा कर पिना।
  • सोना चांदी के बर्तन में पानी कभी भी न पीना।
  • आख़िरी की पी कर बचा हुआ पानी कभी न फेंकना
  • पानी जी भर के पीने के बाद अल्हम्दु लिल्लाह कहना।

सुन्नत तरीके से पानी पीने के फायदे

  1. तीन सांस में पानी पीना प्यास को बुझाता है।
  2. तीन सांस में पानी पीने से सेहत अच्छा रहता है।
  3. इस तरह से पानी पीना सेहद के लिए खुशगवार है।
  4. सुन्नत तरीके से पानी पीने में ज्यादा सैराबी होता है।
  5. पानी चूस कर पीने से हजम यानी पाचन ठीक होता है।
  6. चूस कर पानी पीने से बीमारी से भी हिफाज़त होती है।
  7. सुन्नत तरीके से पानी पीने पर शरीर में तंदुरुस्ती आती है।

पानी पीने की हदीस

तिर्मिजी ने हजरत इब्ने अब्बास रजियल्लाहु तआला अन्हुं से रिवायत है कि:

रसुलुल्लाह सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया कि एक सांस में पानी न पियो जैसे ऊंट पीता है बल्कि दो और तीन सांस में पियो।

तो बिस्मिल्लाह हिर्रहमान निर्रहिम पढ़ लो और जब बर्तन को मुंह से हटा लो तो अल्लाह की हम्द करो।

इब्ने माजा ने इब्ने उमर रजियल्लाहु तआला अन्हुं से रिवायत है कि:

रसुलुल्लाह सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया अल्लाह तआला उस बंदे से राजी होता है:

कि जब लुक्मा खाता है तो उस पर अल्लाह की हम्द करता है और पानी पीता है तो उस पर उसकी हम्द करता है।

Refrenced: Sunnah

अंतिम लफ्ज़

अब तक तो आप इस छोटी सी पॉवरफुल दुआ को पढ़ कर समझ गए होंगे कि पानी पीने से पहले इस दुआ को पढ़ कर पानी पीना है।

यहां पर पानी पीने की दुआ के साथ साथ और भी पानी पीने से जुड़ी अच्छी इल्म बताई थी जिसे आप सही से पानी पीने का तरीका समझ जाएं।

हमने यहां अपने जानिब से दुआ के साथ साथ तमाम बातें बहुत ही सुन्दर और साफ़ शब्दों में लिखा था जिसे आप पढ़ कर समझ जाएं कोई दिक्कत हुई हो तो कॉन्टेक्ट अस के ज़रिए जरूर पूछें।

My name is Shah Noor and I'm the Editor and Writer of Dinomes. I'm a Sunni Muslim From Jannatabad, India. I've experience teaching and writing about Islam Since 2019. I'm writing and publishing Islamic content to please Allah SWT and seek His blessings.

Comments are closed.